CG BREAKING: राज्य में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण…
संक्रमण की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार पिछले एक महीने से संभावित खतरे को देखते हुए सभी स्तरों पर तैयारियों में जुटी हुई है।

रायपुर, छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस संक्रमण की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार पिछले एक महीने से संभावित खतरे को देखते हुए सभी स्तरों पर तैयारियों में जुटी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल प्रदेश में इबोला संक्रमण का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दुर्ग जिले में एहतियातन तीन विदेशी नागरिकों को आइसोलेशन और क्वारंटाइन में रखा गया है। ये तीनों अफ्रीकी देशों के नागरिक हैं और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत 21 दिनों तक निगरानी में रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में किसी भी व्यक्ति में इबोला वायरस की पुष्टि नहीं हुई है और न ही उनमें संक्रमण से जुड़े कोई लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए सभी व्यवस्थाएं तैयार हैं।





