छत्तीसगढ़देश प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

BIG BREAKING : महंगाई का झटका पहुंचा लोगों के किचन तक, घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में 29 रुपये की बढ़ोतरी…

राजधानी रायपुर में 1013, तो रायगढ़ और सरगुजा में सबसे अधिक 1031 रुपए में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर, 3 महीनों में 89 रूपए का हुआ इजाफा.. .

रायपुर, (TGL NEWS) : वैश्विक तनाव के कारण पेट्रोलियम पदार्थों में आए दिन वृद्धि हो रही है, इसके साथ हो महंगाई भी बढ़ने लगी है, वहीं महंगाई का झटका अब लोगों के किचन तक पहुँचने लगा हैं। तेल विपणन कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों और आपूर्ति दबाव का हवाला देते हुए यह संशोधन करते हुए घरेलू एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आज देशभर में 29 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, नई दरें रविवार से लागू कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहले 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 984 रुपए में मिल रहा था, जो अब 1013 रुपए का हो गया है। पिछले 3 महीनों में यह दूसरी बार है, जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में इजाफ किया गया हैं। इससे पूर्व 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इस तरह तीन महीने के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर कुल 89 रुपए तक महंगा हो चुका है। लगभग एक हफ्ते पूर्व ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी लगभग 53 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। तेल कंपनियों के मुताबिक यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा लागत बढ़ने और घरेलू बिक्री पर हो रहे नुकसान के कारण किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में हुई बढ़ोतरी से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

छत्तीसगढ़ के इन शहरों में जानें घरेलू गैस सिलेंडर की नई किमतें..

राजधानी रायपुर में पहले 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 984 रुपए में मिल रहा था, जो अब 1013 रुपए में मिलेगा वहीं रायगढ़ और सरगुजा में सबसे अधिक 1031 रुपए, दुर्ग में सबसे कम 985, बिलासपुर में 1030.50 पैसे तो वहीं जगदलपुर में 966.50 पैसे में लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!