छत्तीसगढ़देश प्रदेशराज्यरायपुर

प्रगति कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

रायपुर, राजधानी के प्रगति कॉलेज चौबे कॉलोनी में आज स्वीप योजना के तहत् मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मतदाता साक्षरता कलब का गठन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सौम्या नैयर ने कहा कि मतदान प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। अतःसभी को अपने मातादिकर का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे प्रमुख अधिकर है। मतदान साक्षरता कल्ब के नोडल अधिकारी डॉ के एन. गजपाल ने भी कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता विषय पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान क्यों जरूरी है? विषय पर प्रकाश डाला। मतदान बिना भय और प्रलोभन के किया जाना चाहिए। महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली रैली में विद्यार्थियों ने मेरा बोट मेरा अधिकार लोकतंत्र का यही है राज, जागरूक बनो सही प्रतिनिधियों का चुनाव करो, न पैसा चाहिए न लालच चाहिए लोकतंत्र का जागरूक मतदाता चाहिए मेरा वोट मेरा अधिकार सहित अनेक नारों से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सौम्या नेयर, विभागाध्यक्ष डॉ के एन. गजपाल, डॉ प्रवीण कुमार यादव, डॉ. अमित ठाकुर, मन्नु रवानी एवं प्रशासिका कु. ज्योति ठाकुर सहित समस्त विभाग के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button