RAIPUR BREAKING: रायपुरा के इस अपार्टमेंट में पकड़ाया अनोखा चोर, जो चुराता था औरतों के कपड़े…
जोमेटो डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता यह युवक काॅलोनियों में घुस कर घरों के बाहर सूख रहे औरतो के कपड़े चुराता था।

(आकाश यादव), रायपुर, बुधवार 08 जुलाई 2026: (The Grand Leakage News). प्रदेश की राजधानी रायपुर में चोरी की वारदात नहीं थम रहा है। आए दिन कही न कही चोरी की वारदात हो रही है। कुछ ऐसा ही चोरी का ताजा किन्तु बहुत ही अजीबोगरीब मामला आज सुबह राजधानी के इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में सामने आया है। जहां एक चोर किसी के गहने सोना, चांदी, नगदी आदि चोरी नहीं करता, बल्कि यह चोर औरतों के कपड़े, अंडरगारमेंट चोरी करता था जो घर के बाहर सूख रहा होता हैं।

जानें क्या है पूरा मामला…
राजधानी रायपुर डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट के LIG ब्लॉक में यह व्यक्ति आज सुबह 5 बजे रेनकोट पहनकर जोमेटो डिलीवरी बॉय के रूप में कॉलोनी में प्रवेश कर फ्लैट के बाहर सुख रहे औरतों और लड़कियों के कपड़े चोरी करता था। कालोनी में सुबह सुबह नकाब बांधकर घूम रहे इस युवक पर संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर यह पूरा मामला प्रकाश में आया है।

पूछताछ करने पर यह युवक अपना नाम आधार कार्ड में दिए गए अनुसार राजीब दास जोरा पारा, बताया जा रहा जा रहा है, फिलहाल डिलीवरी बॉय बनकर औरतों के कपड़े चोरी करने वाले इस यूवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। डीडी नगर थाना पुलिस फिलहाल इस मामले में आगे जांच कर कार्रवाई करेगी।





