CG Sports News : प्रदेश के युवा क्रिकेटर आयुष पांडे भारत-ए टीम में हुए चयनित, शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम…
श्रीलंका दौरे में दिखाएंगे अपना जलवा, प्रदेश के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर...

रायपुर, छत्तीसगढ़ क्रिकेट के जगत में खुशी और गर्व का क्षण सामने आया है। प्रदेश के युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज आयुष पांडे को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत ए टीम में श्रीलंका दौरे के चयन किया है। वहीं आयुष के चयन की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारत के लिए ए टीम की ओर से खेलने का अवसर मिला है। क्रिकेट विशेषज्ञ इसे उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा अवसर मान रहे हैं।
घरेलू क्रिकेट में निरंतर किया शानदार प्रदर्शन…
प्रदेश का प्रतिभाशाली खिलाड़ी आयुष पांडे 22 साल के है, जो बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज के तौर पर पिछले कुछ वर्षों से घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और रणजी ट्रॉफी में भी आयुष की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत से ही चयनकर्तार्ओं का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं। आयुष ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक खेले गए 19 मैचों की 34 पारियों में 4 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ रिकॉर्ड 1430 रन बनाए हैं। उनका औसत 47.66 का रहा है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 211 रन है, जो आयुष पांड को उनकी शानदार बल्लेबाजी और लंबी और बड़ी पारियां खेलने की क्षमताता को प्रदर्शित करता है।

दिल्ली के खिलाफ 183 रन की पारी से खुला भारत-ए टीम में चयन का दरवाजा…
आयुष के चयनन को लेकर अभी हाल ही में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ खेली गई 183 रन की शानदार पारी को उनके चयन की सबसे बड़ी वजहों में माना जा रहा है। इस पारी में आयुष ने बड़ी धैर्य और आक्रमक बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए शानदार पारी खेला। इसके अतिरिक्त विजय हजारे ट्रॉफी में भी आयुष ने अपनी शानदा प्रदर्शन और उपयोगिता साबित करते हुए 78 और 49 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग में रचा इतिहास…
आयुष पांडे इन दिनों छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-3 में बिलासपुर बुल्स की कप्तानी कर रहे हैं। बतौर ओपनर खिलाड़ी के तौर पर वह टीम को लगातार मजबूत शुरूआत देते हैं। वहीं हाल ही में उन्होनें बस्तर बायसन के खिलाफ 147 रन की शानदार और विस्फोटक खेल का प्रदर्शन करते हुए 13 चौके और 11 छक्के जड़े है, जो कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रहा है।
युवा, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से सजी भारत-ए टीम…
श्रीलंका दौरे के लिए घोषित भारत ए टीम में कई उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम की कप्तानी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है, जबकि देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में साई सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़, एन. जगदीशन, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज और शैक रशीद जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही चयनकतार्ओं का मानना है कि यह दौरा युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच में अनुभव देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए यह गर्व का क्षण और बड़ी उपलब्धि है…
प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आयुष पांडे का भारत ए टीम में चयन छत्तीसगढ़ क्रिकेट के बढ़ते कद और प्रतिभा का प्रमाण माना जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में निरंतर शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों, विभिन्न खेल संगठनों और पूर्व खिलाड़ियों ने आयुष के इस उपलब्धि पर बधाई दी है। आयुष से सभी को उम्मीद है कि वह श्रीलंका दौरे पर भी अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए भारत ए टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे एवं भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर टीम में चयन होंगे।





