Cg Crime Breaking: राजधानी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक हुए लुट के शिकार…
मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल छीनकर भागा, आरोपी 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार...छीना गया मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद.

रायपुर, (The Grand Leakage News)। प्रदेश की राजधानी रायपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक से सोमवार सुबह सैर के दौरान लुटेरों द्वारा मोबाइल लूट का शिकार हो गए। दरअसल यह पूरा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह लगभग 07:15 बजे पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे एक अज्ञात मोटर सायकल सवार युवक द्वारा उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। पीडब्ल्यूडी ब्रिज के समीप बाइक सवार बदमाशों ने इस पूरे वारदात को अंजाम दिया है।
गौरतलब है कि जब धरमलाल कौशिक सोमवार सुबह सैर के दौरान पैदल चल रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उनको झपट मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग खड़े हुए। यह पूरी घटना इतनी तेजी से हुई है कि धरमलाल कौशिक जरा भी संभल नहीं सके। उन्हानें तुरंत पुलिस को सूचित कर घटना की पूरी जानकारी दी पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए आरोपी को 8 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है।

बाइक टैक्सी चलाता है आरोपी..
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम मणिकांत ध्रुव (19) है, जो मूल रूप से बलौदाबाजार जिले का रहने वाला है, और वर्तमान में रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर में रह रहा है। वहीं आरोपी पेशे से रैपिडो कंपनी में ड्राइवर है। फिलहाल पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कसा तंज..
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक के साथ हुई लूट की इस घटना पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘आप डायल 112 को झंडी दिखाते रहिए, उधर धरमलाल कौशिक जी का मोबाइल छीनकर चोर 9-2-11 हो गए। पूर्व सीएम ने आगे लिखा कि – छत्तीसगढ़वासी अपनी सुरक्षा स्वयं करें!!!

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक के साथ लूटपाट कि घटना की जानकारी साझा करते हुए आगे लिखते हैं कि “सोचिए जरा! जब देश के गृहमंत्री अमित शाह जी छत्तीसगढ़ में हैं, उस समय “मॉर्निंग वॉक” के दौरान ऐसी घटना कथित “सुशासन” पर तमाचा है।






