BIG BREAKING : पेट्रोल-डीजल के कीमतों में एक बार फिर हुई बढ़ोतरी, चार दिनों पूर्व ही तीन-तीन रुपए की हुई थी वृद्धि..
90-90 पैसे की फिर से हुई बढ़ोतरी के बाद राजधानी रायपुर में पेट्रोल 104.32 एवं डीजल 97.38 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है।

रायपुर, (The Grand Leakage News)।तेल कंपनियों ने आज मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल डीजल की कीमतों में उछाल मारा है। आज 90-90 पैसे की फिर से हुई बढ़ोतरी के बाद राजधानी रायपुर में पेट्रोल 104.32 एवं डीजल 97.38 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है।
चार दिनों पूर्व ही 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए की वृद्धि किया गया था। नए कीमतों के अनुसार राजधानी रायपुर में 90-90 पैसे की फिर से हुई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 104.32 एवं डीजल 97.38 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। वहीं सिर्फ चार दिनों के भीतर पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि दूसरी बार हुई है, जिसका असर सीधे जनता पर होगा, खाद्य पदार्थों में वृद्धि के साथ ही महंगाई बढ़ना स्वाभाविक है।
-बढ़ेगी महंगाई, लोगों के किचन पर होगा बड़ा असर.
पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि का असर सीधे जनता पर होगा, क्योंकि पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि होने के साथ ही मंहगाई बढ़ेगी जिसका असर लोगों के किचन तक होगा। वहीं खाद्य पदार्थों में वृद्धि के साथ ही अन्य चीजों सहित माल भाड़ा बढ़ेगी हैं। माला वाहक गाड़ियों ट्रकों और टेम्पो आदि के किरायों में वृद्धि होगी, जिसके कारण दूसरे प्रदेशों से आने वाली खाद्य सामग्रियां जैसे सब्जियां, फल और राशन सामान महंगे हो सकते हैं। इसके साथ ही बस, ऑटो सहित सार्वजनिक परिवहनों के कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। जिसका सीधा असर लोगों की जेबों पर पड़ेगा।
-बढ़ेगी कृषि कार्यों की लागत.
पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा होने के साथ ही कृषि कार्यों पड़ भी भारी असर पड़ेगा, खेतों में काम आने वाले ट्रैक्टर और कृषि यांत्रिक मशीनें, पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को अब और ज्यादा कीमत चुकाना होगा, जिसकी वजह से राशन सामग्रियों सहित अनाज और अन्य जरूरतों के समानों की कीमतों पर भी असर दिखेगा।





