Raipur News : रायपुरिया कर्तव्य सम्मान 2026 एवं फ्रेशर्स-फेयरवेल पार्टी का आयोजन 07 जून को…

रायपुर, (TGL NEWS) राजधानी रायपुर में BIT–BYTE INFO TECH (Computer Institute) द्वारा संस्था की 9 वर्षों की सफल उपलब्धियों के उपलक्ष्य में “रायपुरिया कर्तव्य सम्मान 2026” एवं Students Fresher & Farewell Party का भव्य आयोजन 07 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे से रेलवे इंस्टिट्यूट, W.R.S. कॉलोनी, रायपुर में किया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा, शिक्षा, मानव कल्याण, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण एवं निस्वार्थ भाव से समाज हित में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है। संस्था द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर वर्णिका शर्मा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग, रायपुर उपस्थित रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कविता कुमभाज, संस्थापक, निदेशक एवं सीईओ, पारस ग्रुप तथा कमलेश जैन, चंपादेवी इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, चांपा विशेष रूप से अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे। संस्था की डायरेक्टर प्रिया गुप्ता एवं संरक्षक रिंकी यादव ने सभी सम्मानित अतिथियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।






