RAIPUR BREAKING: रायपुर के इस क्षेत्र में मिला विस्फोटक पदार्थों से भरा बैग…
पुलिस की टीम और बस निरोधक दस्ते ने बम को किया डिफ्यूज...

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर के रावणभाठा क्षेत्र में बम मिलने की सूचना पर बड़ा हड़कंप मच हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोगों में दशहत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 स्थित स्वास्थ्य विभाग में मितानिन के घर से संदिग्ध विस्फोटक पदार्थों का बड़ा जखीरा मिला है, जिससे बम बनाने की सामग्री मिलने की सूचना सामने आई है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यहां से तार, संदिग्ध केमिकल, विस्फोटक सामग्रियां और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात कही जा रही है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पुलिस ने पूरे इलाके को नाकाबंदी कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

नॉर्थ जोन के डीसीपी मयंक गुर्जर से मिली जानकारी के मुताबिक मितानिन के घर से विस्फोटक सामग्रियों से भरा एक बैग मिला है, जिसमें बम तैयार करने कि विस्फोटक सामग्रियों बरामद की गई है जिसमें तार, केमिकल और बैटरियों भी बरामद हुआ है। वहीं जिस मितानिन पुष्पा साहू के घर से संदिग्ध बैग विस्फोटक पदार्थों से भरा मिला था वह विनय देवांगन का बताया जा रहा है। जो कि बिरगांव नगर निगम में पार्षद का साला बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने विनय देवांगन की घर पर तलाश की भी तलाश करने की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक नक्सली जिस प्रकार के बम विस्फोटक पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं उसी प्रकार के यहां बरामद विस्फोटक सामग्रियां मिला है। वहीं पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में आगे अपडेट जारी है।




