CG NEWS: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को मिली एक संवेदनशील कलेक्टर के रूप में पद्मिनी भोई साहू…
वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण करते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की 6वीं कलेक्टर के रूप में संभाली जिले की कमान...

सारंगढ़-बिलाईगढ़/रायपुर। आकाश यादव (TGL NEWS)। राज्य शासन ने प्रशासनिक गलियारों में बड़ा बदलाव करते हुए एक साथ कई अहम जिम्मेदारियां संभाल रहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 2016 बैच की अधिकारी पद्मिनी भोई साहू जी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की नवीन कलेक्टर के रूप में महत्वपूर्ण एवं अहम जिम्मेदारी दी गई है। जिसके बाद जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में नई सक्रियता और तेज फैसलों की उम्मीद बढ़ गई है। गौरतलब है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 2016 बैच की अधिकारी पद्मिनी भोई साहू, जो वर्तमान में संचालक कोष एवं लेखा तथा अतिरिक्त प्रभार के रूप में संचालक पेंशन एवं पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की नवीन कलेक्टर के तौर पर नवीन दायित्व मिलने से प्रशासनिक हलकों में चचार्ओं का दौर तेज हो गया और इसे जिले में प्रशासनिक कसावट और तेज मॉनिटरिंग की दिशा में बड़ा और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पद्मिनी भोई साहू जी की तेज कार्यशैली, वित्तीय मामलों की मजबूत पकड़ और प्रशासनिक अनुशासन एवं प्रशासनिक कसावट के लिए जाना जाता है। ऐसे में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में उनकी नियुक्ति को नवीन विकास कार्यों, राजस्व मामलों और जनसमस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों के त्वरित निराकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। शासन के इस फैसले से जिले में प्रशासनिक स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को एक संवेदनशील कलेक्टर के रूप में पद्मिनी भोई साहू मिली हैं। वर्ष 2016 बैच की आईएएस पद्मिनी भोई साहू जी ने गुरुवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण करते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की 6वीं कलेक्टर के रूप में कमान संभालते हुए वित्तीय प्रभार से जुड़े रजिस्टर में हस्ताक्षर किए। कार्यभार संभालते ही जिले की जनता एवं जिला प्रशासन में किस अंदाज में प्रशासनिक सर्जरी करती हैं, और जनता को कितना तेज व असरदार प्रशासनिक सिस्टम का सकारात्मक कसावट के रूप में देखने को मिलता है।

प्रशासनिक कार्यशैली का लंबा अनुभव :
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में टॉप करते हुए प्रथम पोस्टिंग 2005 में डिप्टी कलेक्टर के रूप में धमतरी, रायपुर जिले में पदस्थ रहते हुए प्रशासन की विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए अपनी अलग पहचान एक वरिष्ठ प्रशासनिक रूप में बनाई। जिसके फलस्वरूप राजधानी रायपुर में उपजिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभार्इं। वहीं वर्ष 2021 में राज्य शासन द्वारा केंद्रीय कार्मिक भारत सरकार द्वारा आईएएस अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसके फलस्वरूप राजधानी रायपुर में पुन: अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहते हुए कोविड महामारी के दौरान जनता के शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने निजी अस्पतालों द्वारा इलाज के नाम पर लिए जा रहे मनमानी वसूली पर रोकथाम के लिए समिति गठित की। इसके द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी कर जनता को राहत पहुंचाई, जो पूरे प्रदेश में कोविड महामारी के दौरान मानवीय सेवा के क्षेत्र में एक अनूठी और अनुकरणीय पहल थी। इसके अलावा अपर कलेक्टर के रूप में दुर्ग जिले में सेवाएं दीं।
इसके अलावा वर्ष 2024 से 2025 तक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉपोर्रेशन में प्रबंध संचालक के रूप में सेवाएं देते हुए दवाइयों और उपकरणों की आपूर्ति रिकॉर्ड स्तर तक पहुँची, राज्यभर के अस्पतालों को समय पर जीवनरक्षक संसाधन उपलब्ध कराए। इसके अतिरिक्त संचालक कोष एवं लेखा, संचालक पेंशन एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं के पद पर कार्यरत थीं। 2016 बैच की आईएएस पद्मिनी भोई साहू ने प्रशासनिक पारदर्शिता, कार्य कुशलता और मानवता के प्रति समर्पण की भावना के फलस्वरूप अपनी विशिष्ट छवि एवं पहचान बनाई।
एक नजर पारिवारिक पृष्ठभूमि पर :
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की नई कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू का व्यक्तित्व प्रारंभ से ही प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का परिचायक रहा है। पद्मिनी भोई साहू का गृह जिला महासमुंद है। प्रारंभिक शिक्षा रायपुर के सालेम स्कूल से ग्रहण करते हुए वे हमेशा एक मेधावी और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रहीं। उनकी यही लगन और निरंतर परिश्रम के फलस्वरूप ही आज जिले की प्रशासनिक मुखिया के तौर पर शासन ने उन पर विश्वास जताते हुए बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
पारिवारिक परिवेश की बात करें तो यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि वे एक अत्यंत सुसंस्कृत, शिक्षित और प्रेरणादायी परिवार से आती हैं। उनके पिता अमृत भोई, जो एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, अपनी सादगी, विद्वता और मिलनसार स्वभाव के कारण हमेशा से सम्मानित रहे हैं। श्रीमती पद्मिनी भोई साहू जी की माता जी भी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं, जिससे परिवार में सेवा, नेतृत्व और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना स्वाभाविक रूप से विकसित हुई। उनके छोटे भाई अविनाश भोई भी राज्य प्रशासनिक सेवा में उच्च पद पर पदस्थ रहते हुए कोण्डागांव में कार्यरत हैं। वे एक कुशल अधिकारी होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट फोटोग्राफर प्रकृति और पक्षी-प्रेमी भी हैं, जो इस परिवार की बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है। श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के पति जितेंद्र साहू एक प्रतिष्ठित उद्यमी के रूप में स्थापित हैं।
निस्संदेह यह परिवार केवल उपलब्धियों का ही नहीं, बल्कि संस्कार, विनम्रता और सामाजिक प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। ऐसे परिवार से निकली श्रीमती पद्मिनी भोई साहू जी का कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन होना यह विश्वास दिलाता है कि वे अपनी संवेदनशीलता, प्रशासनिक क्षमता और जनहित के प्रति समर्पण से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को एक नई ऊंचाइयों और उड़ानों तक ले जायेंगी।





