Raipur News: पारस इंस्टिट्यूट ऑफ एजूकेशन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन…
राजधानी रायपुर में पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन द्वारा संचालित पारस इंस्टिट्यूट ऑफ एजूकेशन में अध्ययनरत एवं पूर्व छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान...

रायपुर, (TGL NEWS). प्रदेश की राजधानी रायपुर में पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन द्वारा संचालित पारस इंस्टिट्यूट ऑफ एजूकेशन के स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अवसर केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संस्था की निरंतर मेहनत, समर्पण और सफलता की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक बना। इस गरिमामयी कार्यक्रम में संस्थान की सीईओ डॉ. कविता कुंभज, राहुल कुंभज, मूलचंद कश्यप, समाजसेवी पीयूष जैन, अदित्य भारत दैनिक समाचार पत्र से वरिष्ठ संवाददाता एवं TGL NEWS के संपादक आकाश यादव एवं नारद न्यूज एक्सप्रेस की कंचन यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। इसके साथ ही संस्था की ओर से पत्रकार श्री आकाश यादव एवं कंचन यादव को “पारस उत्कर्ष सम्मान” प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया।

इस विशेष अवसर पर पारस इंस्टिट्यूट ऑफ एजूकेशन के संस्थान के समर्पित स्टॉफ रानी, अतुल, काजल, दीपिका, राधिका, पीयूष, हेमपुष्पा एवं लोमेश्वरी की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय रही। इन सभी के निरंतर प्रयास और मार्गदर्शन ने संस्था को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया और वातावरण को उत्साह से भर दिया। उपस्थित अतिथियों ने संस्थान की प्रगति की प्रशंसा करते हुए कहा कि पारस इंस्टिट्यूट ऑफ एजूकेशन शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त केंद्र बन चुका है। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि जब समर्पण, परिश्रम और सकारात्मक सोच एक साथ मिलते हैं, तो सफलता के नए आयाम स्थापित होते हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साह, उमंग और उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ हुआ।




