छत्तीसगढ़देश प्रदेशराज्यरायपुर

Raipur Breaking: राजधानी में गैस एजेंसी के मैनेजर से नकाबपोश लुटेरों ने लूटे 10 लाख…

रायपुर, (The Grand Leakage News). राजधानी रायपुर उठाईगिरी, चोरी, लूट, डकैती जैसे मामलें नहीं थम रहा है। अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। लूट का ताजा मामला शनिवार शाम डीडी नगर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने शनिवार शाम 7 बजे के लगभग लूट की वारदात को अंजाम दिया है, जिसका सीसीटीव फुटेज भी सामने आया है। बहराल मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के महोबा बाजार क्षेत्र निवासी श्रवण साहू एक निजी गैस एजेंसी में मैनेपद के पद पर कार्यरत है, और वह प्रतिदिन की तरह भुगतान से संबंधित रकम लेने अग्रसेन चौक स्थित कार्यालय पहुंचा था। वहां से करीब 10 लाख रुपए लेकर वह अपनी कार से टाटीबंध स्थित मुख्य कार्यालय के लिए रवाना हुआ। रास्ते में डगनिया बाजार के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे अपना निशाना बना लिया। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात के अनुसार बाइक सवार तीन युवकों ने पहले कार को क्रॉस किया और फिर यू-टर्न लेकर श्रवण के पास वापस लौटे। जैसे ही श्रवण ने कार उतरकर बाहर कदम रखा, आरोपियों ने उनके हाथ से कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। डीडीनगर पुलिस ने अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जल्द ही आरोपियों को पकडने की बात कही है।
पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पहले से मैनेजर की गतिविधियों की रेकी कर रखी थी। पीड़ित श्रवण साहू ने बताया कि तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे स्कार्फ से ढक रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। घटना इतनी तेजी से हुई कि वह आरोपियों का हुलिया भी ठीक से नहीं देख पाए। सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना प्रभारी गौतम गावड़े पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के संभावित भागने के रास्तों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!