छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरायपुर

CG BREAKING: अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या, सीधे सीएम विष्णुदेव साय तक पहुंचेगी जनता की आवाज…

नागरिकों को अपनी शिकायतें सीधे शासन तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शुरुआत। नागरिक टोल-फ्री नंबर 1076 पर कॉल करने के साथ-साथ वेब पोर्टल, मोबाइल एप्लीकेशन और व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए भी अपनी समस्याएं दर्ज कर सकेंगे।

रायपुर, (TGL NEWS). छत्तीसगढ़ में आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में राज्य की बहुप्रतीक्षित CM हेल्पलाइन 1076 का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने CM हेल्पलाइन प्रणाली के आधिकारिक लोगो का भी विमोचन किया। साथ ही हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, तकनीकी व्यवस्थाओं और शिकायत निवारण तंत्र का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मंत्रिपरिषद के सदस्यगण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के लोग विभिन्न सरकारी सेवाओं से जुड़ी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकेंगे। सफाई व्यवस्था में लापरवाही, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुलिस कार्रवाई में देरी, सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और अन्य जनहित से जुड़े मामलों की शिकायतें इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जा सकेंगी। सरकार ने शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं। नागरिक टोल-फ्री नंबर 1076 पर कॉल करने के साथ-साथ वेब पोर्टल, मोबाइल एप्लीकेशन और व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए भी अपनी समस्याएं दर्ज कर सकेंगे। शिकायत दर्ज होने के बाद उसकी प्रगति और निराकरण की स्थिति भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। राज्य सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल शिकायतों का पंजीकरण करना नहीं, बल्कि तय समयसीमा में उनका प्रभावी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। इससे शासन और आम जनता के बीच संवाद मजबूत होने के साथ प्रशासनिक जवाबदेही भी बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!