छत्तीसगढ़जगदलपुरदेश प्रदेशबिलासपुरराजनीतिराज्यरायपुर

पंचायत उपचुनाव परिणाम : सत्तारूढ भाजपा को 3 और कांग्रेस को 2 सीट पर मिली सफलता…

कांग्रेस ने नगर निगमों के उपचुनावों में की शानदार वापसी...

रायपुर, राज्य में नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनावों में पांच नगर पंचायतों में सत्तारूढ भाजपा ने 3 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर फतह हासिल की है। जगदलपुर और बिलासपुर नगर निगम के वार्ड चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों ने विजय दर्ज की।
पंचायत और निकायों में आम और उप निर्वाचन एक जून को शांतिपूर्ण तरीके से हुआ था। राज्य के नगरीय निकायों में अध्यक्ष के 5 पद और पार्षद के 71 पदों के लिये चुनाव हुए थे। कुल 1,310 रिक्त पदों के लिए 96 मतदान केन्द्रों में कुल 31 हजार 928 मतदाताओं में से 27 हजार 6 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। त्रि-स्तरीय पंचायत में जनपद सदस्य के 10, सरपंच के 34 और वार्ड पंच के 107 पदों के निर्वाचन के लिए बनाए गए 274 मतदान केंद्रों में कुल 1लाख 2 हजार 797 मतदाताओं में से 79 हजार 968 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस ने नगर निगमों के उपचुनावों में शानदार वापसी की है। बस्तर जिले के जगदलपुर नगर निगम के इन्दिरा वार्ड (वार्ड क्रमांक 1) से कांग्रेस के रामकृष्ण तिवारी ने 436 वोटों से जीत दर्ज की। बिलासपुर नगर निगम के संजय गांधी नगर (वार्ड क्रमांक 29) से कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने बीजेपी उम्मीदवार को 1062 वोट से जीत दर्ज की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!