छत्तीसगढ़देश प्रदेशधमतरीबिलासपुरराजनीतिराज्यरायगढ़रायपुर
BIG BREAKING : कांग्रेस ने महापौर उम्मीदवारों में दीप्ति प्रमोद दुबे को रायपुर, बिलासपुर से प्रमोद का नाम किया तय…
लंबी खींचातानी के बाद आखिरकार कांग्रेस ने प्रदेश के 10 नगर निगमों के लिए महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची देर रात जारी कर दी है, देखें सूची..

(धवल तिवारी), सोमवार 27 जनवरी 2025 : (The Grand Leakage News). छत्तीसगढ़ प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने लंबी खींचातानी के बीच प्रदेश के 10 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों, 40 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशियों एवं 102 नगर पंचायतों के अध्यक्ष उम्मीदवारों की सूची को देर रात अंतिम रूप देते हुए जारी कर दिए है. महापौर प्रत्याशियों में राजधानी रायपुर नगर निगम से दीप्ति प्रमोद दुबे, बिलासपुर नगर निगम से प्रमोद नायक, दुर्ग नगर निगम से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव नगर निगम से निखिल द्विवेदी और जगदलपुर नगर निगम से मलकित सिंह गैदू अपना प्रत्याशी बनाते हुए चुनावी मैदान में उतारा है।