छत्तीसगढ़देश प्रदेशराज्यरायपुर

CG BREAKING : सरकारी शराब दुकानों में ओवररेटिंग पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार उप निरीक्षक निलंबित, 8 अधिकारियों को नोटिस..

राज्य के विभिन्न जिलों की मदिरा दुकानों में हुई जांच के बाद विभाग ने चार आबकारी उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

रायपुर, (TGL NEWS). छत्तीसगढ़ में शराब की निर्धारित कीमत से अधिक वसूली के मामलों को लेकर आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ ने राज्य के विभिन्न जिलों में शराब दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और नियंत्रण में लापरवाही के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए आबकारी कमिश्नर पी.एस. एल्मा ने 4 अधिकारियों को सस्पेंड और 8 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।

निलंबित अधिकारियों में धमतरी जिले के कुरूद के वृत्त प्रभारी पुरूषोत्तम सिन्हा (आबकारी उप निरीक्षक), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गंडई वृत्त प्रभारी प्रभाकर सिरमौर (आबकारी उप निरीक्षक), बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा वृत्त प्रभारी मनराखन नेताम (आबकारी उप निरीक्षक) तथा रायपुर जिले के पंडरी वृत्त प्रभारी कौशल किशोर सोनी (आबकारी उप निरीक्षक) शामिल हैं। जांच में गंडई, हिरमी, कुरूद और फाफाडीह शराब दुकानों में राज्य स्तरीय उड़नदस्ते ने नकली ग्राहक बनकर अलग-अलग जिलों की दुकानों पर दबिश दी गई, खरीद में निर्धारित दर से 10 से 60 रुपये तक अधिक वसूली की पुष्टि हुई। जांच के दौरान कई दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचने की पुष्टि हुई, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। संबंधित शराब दुकानों के विक्रयकर्ताओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के तहत प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

8 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस..

राजेश शर्मा, जेबा खान, अल्ताफ खान रायपुर, निरूपमा लोन्हारे धमतरी, मुकेश अग्रवाल, जलेश सिंह बलौदाबाजार-भाटापारा, अजय सिंह ध्रुवे, चंद्रप्रताप सिंह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। इन सभी जिला आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।

आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना गंभीर अनियमितता है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!