Raipur Event News: रायपुरिया कर्तव्य सम्मान 2026 एवं फ्रेशर्स फेयरवेल पार्टी का आयोजन…
बिट बाइट इन्फोटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के 9 वर्ष की सफल उपलब्धियों के अवसर पर किया गया आयोज

रायपुर, (TGL NEWS). बिट बाइट इन्फोटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट शिवानंद नगर द्वारा संस्था के 9 वर्ष की सफल उपलब्धियों के अवसर पर रायपुरिया कर्तव्य सम्मान 2026 का आयोजन एवं स्टूडेंट फ्रेशर्स फेयरवेल का आयोजन रेलवे इंस्टिट्यूट कालोनी रायपुर में किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले को किया गया सम्मानित..
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ वर्णिका शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार आयोग विशिष्ट अतिथि के रूप में, कमलेश जैन मैनेजिंग ट्रस्टी चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट रायपुर, द्वारा बिट बाइट कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के बच्चों को चंपादेवी इंदिरा देवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में सीपी सोनी तहसीलदार, डॉ कविता कुंभज डायरेक्टर पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, श्री श्री पीयूष जैन समाज सेवी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
उक्त अवसर बिट बाइट इन्फोटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर प्रिया गुप्ता जी ने कार्यक्रम में आए समस्त अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में bit byte info tech की डायरेक्ट प्रिया गुप्ता, को-डायरेक्ट गोरी शंकर गुप्ता, पीयूष जैन, राम यादव, रिंकी जी, कमलेश जी, आशा जी ज्योति जी, श्री बसंत पटेल जी, सृष्टि जायसवाल जी, अंश, नंदिनी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किये। उक्त अवसर पर इंस्टिट्यूट के बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। उक्त अवसर पर प्रमुख हस्तियों में जो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया उसमें डॉ श्रद्धा निर्मलकर दंत चिकित्सक, डॉ आरती साठे, डॉ रात्रि लहरी, समाज सेवी पीयूष जैन, अनिकेता भारद्वाज डीपी गोस्वामी, डायरेक्टर डेक अकादमी, नीता जैन, रूपेंद्र साहू, रिटायर्ड नेवी ऑफिसर हरदीप कौर औलख, ऐस लक्ष्मी बघेल, राहुल कुम्भज, देवेंद्र कुमार आदि रहे जिन्हें सम्मानित किया गया।





