अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़देश प्रदेशराज्यरायपुर

BIG BREAKING : पेट्रोल-डीजल के कीमतों में हुई बढ़ोतरी, राजधानी रायपुर में 103.58 रुपए, बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा 105.22 प्रति लीटर की वृद्धि…

पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि का असर सीधे जनता पर होगा, खाद्य पदार्थों में वृद्धि के साथ ही महंगाई बढ़ने के आसार...

रायपुर, पूरे देश में पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी इसका असर पड़ा है। राजधानी रायपुर में 103.58 रुपए पर लीटर पेट्रोल महंगा हो गया, वहीं डीजल की कीमत 96.57 रुपए है। वहीं बस्तर संभाग जगदलपुर में सबसे अधिक 105.22 रुपये कीमत हो गया है, इसके साथ ही निजी कंपनी जियो ने 5 रुपए प्रति लीटर तक रेट में वृद्धि की गई है। वहीं पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि का असर सीधे जनता पर होगा, खाद्य पदार्थों में वृद्धि के साथ ही महंगाई बढ़ने के आसार
हैं।

रायपुर शहर में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने की समस्या के दूसरे दिन भी सुबह से ही कई पंपों पर लोगों की भीड़ देखें जा सकते है, वहीं हालात यह है कि अकेले रायपुर में ही 35 पंप सूखे पड़े हुए है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के अधिकतर शहरों में यही स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं प्रशासन का दावा है कि अफवाहों के चलते लोग पैनिक होकर उपयोग से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं।

खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में कुल 2516 पेट्रोल/डीजल पंप हैं। रायपुर शहर में ही 326 पंप हैं, जिनमें से 35 पंप ड्राई आउट हैं। वहीं बिलासपुर शहर में कुल 156 पंप हैं, जिनमें से 9 पंप ड्राई हो चुके है। वहीं कोरबा में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि का असर सीधे जनता पर होगा..

पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि का असर सीधे जनता पर पड़ेगा जिसमें खाद्य पदार्थों में वृद्धि के साथ ही अन्य चीजों सहित माल भाड़ा बढ़ेगी हैं। माला वाहक गाड़ियों ट्रकों और टेम्पो आदि के किरायों में वृद्धि होगी, जिसके कारण दूसरे प्रदेशों से आने वाली खाद्य सामग्रियां जैसे सब्जियां, फल और राशन सामान महंगे हो सकते हैं। इसके साथ ही बस, ऑटो सहित सार्वजनिक परिवहनों के कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। जिसका सीधा असर लोगों की जेबों पर पड़ेगा।

बढ़ेगी कृषि कार्यों की लागत..

पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा होने के साथ ही कृषि कार्यों पड़ भी भारी असर पड़ेगा, खेतों में काम आने वाले ट्रैक्टर और कृषि यांत्रिक मशीनें, पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को अब और ज्यादा कीमत चुकाना होगा, जिससे कारण राशन सामग्रियों में अनाज की कीमतें बढ़ेगी है।

पेट्रोलियम पदार्थों के ब्लैक मार्केटिंग के रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। शहर में यदि पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग हो रही हो तो जिला प्रशासन के कॉल सेंटर के इन नंबरों पर 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर संपर्क कर जानकारी दे सकतें हैं।

जानें प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत..

रायपुर- पेट्रोल 103.58 रुपए, डीजल- 96.57 रुपए
बिलासपुर – पेट्रोल 104.26 रुपए, 97.25 रुपए
अंबिकापुर – पेट्रोल 104.60 रुपए, डीजल – 97.66 रुपए
रायगढ़ – पेट्रोल 104.53 रुपए, डीजल – 97.52 रुपए
जगदलपुर – पेट्रोल 105.22 रुपए, डीजल – 98.22 रुपए (कीमत प्रति लीटर में)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!