अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़देश प्रदेशराज्य

CG BREAKING: पेट्रोल पंपों पर उमड़ी लोगों की भीड़…300 से ज्यादा पंपों में सूखे की स्थिति निर्मित…

राजधानी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित होने से लोगों की समस्या बढ़ गई है। 300 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर फ्यूल की कमी के चलते लोगों की भीड़ उमड़ रही हैं। ईंधन बचत की अपील के बाद बढ़ी घबराहट से कई जगहों पर पैनिक बायिंग जैसी स्थिति निर्मित हो गई है।

रायपुर, वैशिक तनाव और अमेरिका और ईरान जंग के बीच भारत के कई हिस्सों में विशेषकर छत्तीसगढ़ प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें और भीड़ देखी जा रही है। यह स्थिति वास्तविक कमी से अधिक “पैनिक बाइंग” (घबराहट में खरीदारी) और सोशल मीडिया पर फैली खबरों और अफवाहों की वजह से उत्पन्न हुई है।

दरअसल गत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को संबोधित करते हुए पेट्रोलियम पदार्थों के उपयोग सीमित मात्रा में करने की अपील किए। वहीं जिसके बाद प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित देश और प्रदेश की अन्य जिलों के पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। राजधानी रायपुर सहित अन्य राज्यों की राजधानियों में पेट्रोल कि स्टॉक खत्म होने की अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर लोग पैनिक होकर तेल भरवाने के लिए लंबी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यह भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जनता से ईंधन बचाने की अपील के बाद पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जबकि अन्य जिलों के भी पेट्रोल पंपों में किल्लत की अफवाहों के चलते पंपों पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी हैं। वहीं राजधानी रायपुर और आसपास के जिलों में 300 से अधिक पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी और सप्लाई प्रभावित होने की खबर है, जिससे पंपों पर रातभर से लंबी लाइनें लगी हुई हैं। 

अफवाहों का बाज़ार गर्म: वहीं सोशल मीडिया पर तेल खत्म होने की अफवाहों और खबरों के बाद लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने के लिए पेट्रोल पंपों पर टूट पड़े हैं। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के कारण लोग पैनिक होकर पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगा रहे हैं।

समस्या की वजह: वैश्विक तनाव के कारण ईंधन की कीमतों में वृद्धि का डर और मांग में अचानक उछाल आने और बाजारों में पेट्रोल डीजल के संभावित रेट बढ़ने की खबरों के कारण लोग पैनिक होकर अधिक स्टॉक करने में जुट गए हैं। पैनिक बाइंग के कारण अचानक मांग बढ़ने से आपूर्ति श्रृंखला में अस्थायी बाधा भी उत्पन्न हो रही है।

प्रशासन की जनता से अपील : प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे पैनिक न हो और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पेट्रोल पंपों पर स्टॉक की कोई कमी न होने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!