अंतर्राष्ट्रीयदेश प्रदेशमनोरंजन जगतराष्ट्रीय

BOLLYWOOD BREAKING : दिग्गज अभिनेता भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन…

(मनोरंजन डेस्क) मुबंई, बॉलीवुड फिल्म जगत से इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है। भारतीय सिनेमा जगत में तीन दशकों में कई सुपरहिट और दर्शकों को अपनी देशभक्ति से ओतप्रोत कर देने वाली फिल्म देने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने 87 वर्ष की उम्र में शुक्रवार की सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिए। भारतीय सिनेमा जगत में भारत कुमार कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। गौरतलब है कि अभिनेता मनोज कुमार को हार्ट से रिलेटेड कॉम्प्लीकेशंस के कारण कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। कोकिलाबेन अस्पताल के द्वारा जारी किए गए मेडिकल सर्टिफिकेट के अनुसार दिग्गज अभिनेता के निधन का दूसरी वजह डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस है।

भारतीय सिनेमा जगत में तीन दशकों तक राज करने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के जाने से फिल्मी दुनिया को एक बड़ा झटका लगा है। अभिनेता मनोज कुमार जब तक बड़े पर्दे पर काम किया, तब तक उन्हें जनता के दिलों पर उनका राज रहा है। मनोज कुमार का इस दुनिया से अलविदा होना उनके चाहने वाले के लिए वाकई एक बड़ी अपूरणीय क्षति है। भले मनोज कुमार ने दो दशक पूर्व अपनी अंतिम फिल्म की हो, लेकिन उनकी फिल्मों का असर आज भी दर्शकों पर एक अलग ही छाप छोड़ती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!