MAHAKUMBH BREAKING: प्रयागराज के संगम तट पर मचा भगदड़, 10 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल…
प्रशासन के अनुरोध पर 13 अखाड़ों के प्रमुखों ने आज मौनी अमावस्या पर होने वाली अमृत स्नान को रद्द करने का फैसला किया है।

प्रयागराज, बुधवार 29 जनवरी 2025 : उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के संगम तट पर भगदड़ मचने से से 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर मिली, वहीं 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। वहीं अखाड़ा परिषद् की निर्णय के बाद पवित्र मौनी अमावस्या को होने वाली स्नान रद्द कर दिया गया है। वहीं इस हादसे के बाद बचाव दल और मेडिकल टीम के साथ 70 से अधिक एम्बुलेंस द्वारा घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं इस हादसे के बाद NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है और संगम नोज क्षेत्र में आम जनता के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है।
प्रयागराज महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की बहुत अधिक भीड़ इस शाही स्नान में शामिल होने के लिए आए हैं। देश विदेश के अनेकों और कोने-कोने से लोग प्रयागराज पहुंचे हुए हैं। वहीं मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान को लेकर देर रात्रि से ही श्रद्धालुओं की भीड़ यहां उमड़ पड़ी है। इसी मध्य संगम नोज पर अचानक भीड़ अधिक होने की वजह से भगदड़ मच गई। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी मिली है, वहीं कुछ महिलाएं दम घुटने की वजह से बेहोश हो गईं। हालांकि प्रशासन ने अभी इस मामले में मौत या घायलों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।