छत्तीसगढ़देश प्रदेशराज्य

Durg News : सिकल सेल रोग प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन…

दुर्ग, 04 जून 2026: (TGL NEWS), एमआरएचआरयू झीट में सिकल सेल रोग (एससीडी) के प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आईसीएमआर-निर्थ द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण भारती, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. अनिल गोयल, डॉ. सुयेश श्रीवास्तव, डॉ. नेहा गुरबानी, डॉ. उपेंद्र भेलें तथा एमआरएचआरयू झीट के कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण में सिकल सेल रोग का समग्र अवलोकन, रोग की जटिलताएँ एवं रुग्णता प्रोफाइल, राज्य स्तरीय नियंत्रण रणनीतियाँ, आनुवंशिक परामर्श, परामर्श सेवाएँ, नवजात शिशु जांच एवं सहकर्मी समूह सहयोग, तथा हाइड्रॉक्सीयूरिया उपचार संबंधी दिशानिर्देशों पर विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में संवादात्मक चर्चा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में जिले के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!