छत्तीसगढ़देश प्रदेशराज्यरायपुर

RAIPUR NEWS : विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान…

चंपादेवी इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट रायपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “इंदिरा देवी जैन स्मृति सम्मान 2026” का किया गया भव्य आयोजन..

रायपुर, प्रदेश की राजधानी रायपुर में चंपादेवी इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, रायपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर “इंदिरा देवी जैन स्मृति सम्मान 2026” का भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ क्लब, सिविल लाइन, रायपुर में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देना था, जिन्होंने अपने समर्पण, सेवा और मेहनत से समाज को नई दिशा प्रदान की है।

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं का हुआ सम्मान..

चंपादेवी इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, रायपुर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से समाज सेवा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली श्रीमती स्मिता सिंह, दिव्यांगजनों के लिए उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए डॉ. प्रीति उपाध्याय, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रज्ञा प्रसाद, समाज सेवा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. एस. लक्ष्मी बघेल, चिकित्सा सेवा में डॉ. श्रद्धा निर्मलकर, डॉ. ऊषा मिश्रा, समाज सेवा के क्षेत्र में क्रमशः सुषमा सामंतराय, लता भारद्वाज, मोनिका इजारदार, हरदीप कौर औलख, सुनीता प्रधान एवं सविता गुप्ता, शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती दीपिका यादव, तपस्विनी सदावर्ती एवं प्रिया गुप्ता, योग के क्षेत्र में कीर्ति साहू, विधिक सेवा के क्षेत्र में रितु साहू, जैविक खेती में डॉ. आरती साठे, खेल के क्षेत्र में कुमारी रोशनी देवांगन, साहित्य के क्षेत्र में शुभा शुक्ला, समाज सेवा व महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिफा अली, पर्यावरण के क्षेत्र में ललिता अग्रवाल, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कलाकार आरू साहू,  पुलिस सेवा के क्षेत्र में ममता मिश्रा, पशु चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. वर्षा जैन को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस श्रीमती मिलना कुर्रे, पुलिस महानिरीक्षक अजाक एवं रेल पुलिस मुख्यालय, रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में श्री कमलेश जैन (मैनेजिंग ट्रस्टी), डॉ. कविता कुंभज (फाउंडर, CEO एवं डायरेक्टर, पारस ग्रुप ऑफ एजुकेशन), श्री डी. पी. गोस्वामी (डायरेक्टर, डेक अकादमी), कार्यक्रम प्रभारी पीयूष जैन, रूपेंद्र साहू, राहुल कुम्भज, सार्थक जैन, सैनिक स्कूल के छात्र, डॉ. हर्षिता, हेमलता जी, नीता जी सहित समाजसेवी सुदीप जैन एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विशेष रूप से राहुल कुम्भज, अनिकेता भारद्वाज एवं हेमलता यादव (छत्तीसगढ़ डिफेंस एकेडमी की छात्राएं) की सहभागिता सराहनीय रही। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रात्रि लहरी द्वारा किया गया, अंत में आभार प्रदर्शन श्री कमलेश जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं का योगदान ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!