छत्तीसगढ़देश प्रदेशराज्यरायपुर

CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय…

प्रदेश के 2621 बर्खास्त बीएड शिक्षकों की सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन कर होगी बहाली..

(आकाश यादव). रायपुर, 30 अप्रैल 2025: (The Grand Leakage News). छत्तीसगढ़ प्रदेश में बर्खास्त 2621 बीएड शिक्षकों को राज्य सरकार ने फिर से बहाली करने का निर्णय लिया है। बर्खास्त 2621 बीएडधारी शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर बहाल किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक में आज ये महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर साय कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय की जानकारी साझा किए है। बहराल अभी कैबिनेट में लिए गए इस निर्णय का आधिकारिक आदेश जारी होना अभी बाकी है।

गौरतलब है कि कि नवा रायपुर के धरना स्थल तूता में 126 दिनों तक चले बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों का आंदोलन 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात और वापसी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!