छत्तीसगढ़देश प्रदेशराज्यसरगुजा जिला
		
	
	
CG BREAKING: विश्व विजय सिंह तोमर बने छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…
वर्तमान में अंबिकापुर नगर निगम में पार्षद एवं भाजयुमो सरगुजा के जिलाध्यक्ष हैं विश्व विजय सिंह तोमर.
आकाश यादव, रायपुर, बुधवार 25 सितंबर 2024: (The Grand Leakage News). छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही इन दिनों आयोग और मंडलों में नियुक्तियों का दौर जारी है। इस बीच राज्य सरकार ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर को बनाया गया है। विश्व विजय सिंह तोमर वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष और अंबिकापुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद भी हैं।
राज्य खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

				




