छत्तीसगढ़देश प्रदेशराज्य

BIG BREAKING: राजनांदगांव में आज रात निकलने वाली गणेश विसर्जन झांकियां हुई कैंसिल…

प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश बनी वजह, आयोजन समितियों ने लिया निर्णय...

राजनांदगांव, प्रदेश में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हुई है। जिसका असर गणेश उत्सव के दौरान प्रदेश की संस्कारधानी राजनांदगांव में निकलने वाली झांकियों पर भी पड़ा है। जिसके कारण आयोजन समितियों ने निकलने वाली विसर्जन झांकियों को रद्द करने का निर्णय लिया है। फिलहाल झांकिया कब निकलेगी इसकी अधिकारिक सूचना नहीं आई है।

गौरतलब है कि गणेश उत्सव के दौरान राजनांदगांव में झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहती हैं। अलग-अलग गणेश समितियों की ओर से झांकियों की मनमोहन प्रस्तुति दर्शाकर सजाया जाता है, और वहीं पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण इन्हें देखने पहुंचते हैं। लेकिन इस बार प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश ने आयोजन की तैयारियों को प्रभावित कर दिया। निरंतर बारिश के कारण सड़कों पर पानी और फिसलन की स्थिति बनने के साथ झांकी निकालने में भी समस्याओं के मद्देनजर आयोजन समितियों ने विसर्जन झांकिया को रद्द करने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि राजनांदगांव में 25 सितंबर की रात गणेश विसर्जन पर भव्य झांकियां निकलने वाली थी। वहीं यह झांकिया दूसरे शहर और राजधानी रायपुर में भी निकाली जाती है। अब राजधानी रायपुर में भी झाकियों को लेकर समितियों में संशय की स्थिति बनी हुई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button