
रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा समिति ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए कक्षा 12वीं की हिंदी परीक्षा का पर्चा को निरस्त करने का आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा समिति की बैठक में 14 मार्च को संपन्न कक्षा 12वीं की हिंदी परीक्षा का पर्चा प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका के बाद यह निर्णय लिया गया है। वहीं जारी आदेश के अनुसार अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि 14 मार्च 2026 को संपन्न हुए कक्षा 12वीं की हिंदी का पर्चा संपन्न होने के बाद 15 और 16 मार्च को बी सेट का पेपर विभिन्न सोशल मीडिया में लीक होने का दावा किया गया था। इस दौरान पेपर लीक होने की जुड़ी शिकायतें मिलने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आया और इस बात की पुष्टि हुई कि हिंदी का पेपर लीक हुआ है। जिसके बाद मण्डल द्वारा 12 वीं हिंदी के प्रश्न पत्र को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।





