BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस अधिकारी हुए इधर से उधर…

रायपुर, (THE GRAND LEAKAGE NEWS). छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्य सचिव के बदलते ही एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश के 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। आज देर शाम जारी आदेश के अनुसार 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रेणु जी पिल्ले को अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ ही अतिरिक्त प्रभार के रूप में अध्यक्ष व्यापम एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को प्रशासन अकादमी में पोस्टिंग दी गई है। इसके साथ ही उन्हें राजस्व मंडल का अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये दोनों अधिकारी नए मुख्य सचिव से वरिष्ठ हैं। इस वजह से मंत्रालय से बाहर इनको पदस्थ किया गया है।
इसके अतिरिक्त जितेंदर यादव को राजनांदगांव जिला का नया कलेक्टर बनाया गया है। गौरतलब है कि कि राजनांदगांव जिले में पदस्थ वर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। इसलिए अब वहां नए कलेक्टर के रूप में जितेंदर यादव को जिम्मेदारी दी गई है।