छत्तीसगढ़देश प्रदेशराज्यरायपुर

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा ने किए प्रभारी नियुक्त…

*स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन को मिली जिम्मेदारी*

(आकाश यादव). रायपुर, बुधवार 07 अगस्त 2024 : (The Grand Leakage News)। भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले कुछ महीनों में होने वाले उप चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में रिक्त दक्षिण विधानसभा सीट में आगामी समय में होने वाले उप चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने आज दो प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट भाजपा का अभेद किला रहा हैं। यहां से छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर और सीनियर लीडर बृजमोहन अग्रवाल अब सांसद बन गए हैं। बृजमोहन अग्रवाल पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़े और रिकॉर्ड मतो से जीत दर्ज कर दिल्ली पहुंचे है। इससे पहले वह 8 बार विधायक रहे हैं। और राज्य में मंत्री भी रहे। बहराल आने वाले कुछ महीनों में इस सीट पर उपचुनाव होना है। फिलहाल उपचुनाव के लिए अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन उप चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button