छत्तीसगढ़देश प्रदेशराज्यरायपुर

Cg Breaking : जगनीक यादव बने छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष…

जगनीक यादव के नेतृत्व वाले प्रगति पैनल ने लगातार 5 वीं बार प्रचंड बहुमत हासिल कर जीत दर्ज करते हुए सभी पदों पर कब्जा जमाया।

रायपुर, (TGL News). छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के पंजीयन क्रमांक 5066 प्रदेश समिति के निर्वाचन में जगनीक यादव के नेतृत्व वाले प्रगति पैनल के समस्त प्रत्याशियों ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने में सफलता प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के पदाधिकारियों के निर्वाचन में 60% से अधिक सदस्यों ने मतदान में भाग लिए। कुल 7445 आजीवन सदस्यों में से 4162 प्रतिनिधि पदाधिकारी सदस्यों ने अपने मतधिकार का प्रयोग किए जिसमें प्रगति पैनल के प्रत्याशियों को अधिकतम मत मिले हैं।

प्रगति पैनल ने छत्तीसगढ़ झेरिया यादव के समस्त पदों पर किया जीत हासिल.

इस तरह प्रगति पैनल में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जगनीक यादव नवनिर्वाचित हुए इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर भगत सिंह यादव, सचिव पद में सुंदर लाल यादव, कोषाध्यक्ष पद में जी.आर यादव, संयुक्त सचिव पद में मनोज यादव, प्रबंधकारिणी पद पर सदस्य के रूप में आर डी यादव, रंजीत यादव, मुकेश यादव, शिवचरण यादव निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी सुकालु राम यादव और जगत राम यादव के निगरानी में प्रदेश के 16 जिलों के 28 बूथों पर छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के संगठन चुनाव को बड़े ही शांति और सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया।

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के नवनिर्वाचित जगनिक यादव ने अध्यक्ष बनने पर समाज के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अध्यक्ष के तौर पर उनकी प्राथकिता छत्तीसगढ़ प्रदेश में यादव समाज को मजबूत और एकजुट करने की है। उन्होंने कहा कि समाज के समक्ष बड़ा लक्ष्य स्वयं को राजनीतिक और शैक्षणिक तौर पर मजबूत बनाना है। हमें छत्तीसगढ़ राज्य में सामाजिक चेतना के प्रचार-प्रसार की दिशा में सभी को कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!