छत्तीसगढ़रायपुर

Raipur News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी स्वर्गीय श्रीमती विद्या देवी जैन की स्मृति में विद्या देवी महिला उत्कर्ष सम्मान…

रायपुर, (TGL NEWS). प्रदेश की राजधानी रायपुर में विगत दिनों अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्रीमती विद्या देवी जैन की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र श्री पीयूष जैन द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को “विद्या देवी महिला उत्कर्ष सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली निम्न महिलाओं को सम्मान प्रदान किया गया जिसमें सुमन शर्मा को साहित्य, सुषमा बग्गा को साहित्य, सावि गौरी को खेल, झलक सचदेव को शिक्षा, प्रिया गुप्ता को शिक्षा, शगुफ्ता अफरोज को महिला सशक्तिकरण, मालती बघेल को समाज सेवा, प्रीति रानी तिवारी को साहित्य एवं समाज सेवा, पूर्णेश डडसेना को शिक्षा, डॉ. एस. लक्ष्मी बघेल को चिकित्सा, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनामिका सिंह (अध्यक्ष, नगर निगम एमआईसी, सामान्य प्रशासन एवं विधि विभाग) उपस्थित रहीं।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ. कविता कुंभज (डायरेक्टर, पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन), स्मिता सिंह (अध्यक्ष, शकुंतला फाउंडेशन), मंजुला जैन, नीता जैन, राहुल कुंभज एवं सार्थक जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्रीमती विद्या देवी जैन स्वयं एक समर्पित समाजसेवी थीं। उन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया तथा शिक्षा एवं चिकित्सा के माध्यम से समाज के जरूरतमंदों की निरंतर सेवा की। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2012 में उन्हें शेखर दत्त (तत्कालीन महामहिम राज्यपाल, छत्तीसगढ़) द्वारा सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य पदमा घोष जी द्वारा किया गया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल के रूप में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!