छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

RAIPUR NEWS : दीर्घयाम वर्ल्ड स्कूल रायपुरा में मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह…

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्सरी की छात्रा निष्ठा यादव द्वारा छत्तीसगढ़ी गानों के थीम पर आधारित एकल डांस की प्रस्तुति को खूब सराहा गया।

(TGL NEWS), रायपुर, मंगलवार 17 फरवरी 2026 : छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर के अग्रोहा कॉलोनी विप्र नगर में स्थित दीर्घयाम वर्ल्ड स्कूल का 17 फरवरी को स्थापना दिवस को वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया गया। दीर्घयाम वर्ल्ड स्कूल के शाला- प्रांगण में काफी संख्या में छात्र छात्राओं के साथ ही पालकगण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम को सभी ने सराहा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंत्रमुग्ध होकर आनंद लिए।

प्रस्तुत कार्यक्रम में नर्सरी की छात्रा निष्ठा यादव द्वारा छत्तीसगढ़ी गानों के थीम पर आधारित एकल डांस रिमिक्स ने वहां पर उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिए इसके अलावा प्रत्युशा सोनी का राधा गोरी, वंशिका शुक्ला का ओ कृष्णा है ने काफी तालिया बटोरी। इसके साथ ही आदविक और दक्ष ने भक्ति सांग प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में समा बांध दिया। अनेक विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए सभी को आकर्षित किए। इसके बाद समस्त विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शाला की डायरेक्टर श्रीमती भारती शर्मा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन व आभार प्रदर्शन शाला की प्रिसिपल श्रीमती सजल तिवारी ने किया इस अवसर पर शाला के विभिन्न सदस्य एवं मुख्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!