RAIPUR NEWS : प्रगति महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में आयोजित हुआ विद्यार्थियों का मिलन समारोह…

रायपुर, (TGL NEWS). राजधानी रायपुर के प्रगति महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों का मिलन समारोह (गेट टू गेदर) कार्यक्रम का आयोजन राजपुताना इंटरनेशनल डॉटल रिंग रोड में गत दिवस 4 फरवरी बुधवार को सम्पन हुआ। जुनियर्स और सीनियर्स छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे का तिलक लगाकर स्वागत किया साथ ही नृत्य संगीत के रंगारंग प्रस्तुती से डॉल को जगमगा दिया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सौम्या नैयर ने कहा कि समय के प्रबंधन एवं संयम से हम जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, उन्होनें कहा कि विद्यार्थियों को सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनना चाहिए सदा याद रखना चाहिए कि वे भारत के नागरिक हैं और उन्हें कि भारत का बेहतर प्रतिनिधित्व करना है। देश को उनसे बहुत आशाएँ हैं।

पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण यादव ने कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें साथ ही उसे पूरा करने के लिए रात-दिन जुट जाएं, उन्होनें सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामनाएँ दी ।
कार्यक्रम में के. सौम्या ने जिदंगी ना मिलेगी दोबारा फिल्म के गीत सेनोरिटा गीत पर और गुंटुर कारम फिल्म के गीत कुर्ची मडथापेटी गीत पर मनमोहक प्रस्तुती दी, इसके साथ ही कॉजल और वर्षा भोई ने रिमिक्स गीत चिकनी चमेली और छत्तीसगढ़ी गीत मया हो गे रे गीत प्रस्तुत कर समाबांधा। कुशल शर्मा ने हीरोपंती फिल्म के तेरे बीना गीत पर प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। विद्यार्थियों ने नृत्य गीत एवं गेम्स के विभिन्न मनोरंजक प्रोग्राम के द्वारा अपने सीनियर्स का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्रओं को निम्नलिखित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों में मिस्टर फ्रशर के रूप में कुशल शमा, मिस फ्रेशर के. सौम्या, बेस्ट इवनिंग मेल में कुणाल निषाद, बेस्ट इवनिंग में फिमेल वर्षा भोई,
मिस फेयरवेल के रूप में जागृति देवांगन को नवाजा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर, एडमिस्ट्रेटर सुश्री ज्योति ठाकुर, पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार यादव, सहायक प्राध्यापकगण श्री कुमार बहुखण्डी, श्री संजीव वर्मा, भुनेश्वर यदु एवं समस्त प्राध्यापकगध और विद्यार्थियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थित दर्ज कराई।





